लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार राज्य के इतिहास में सबसे भ्रष्ट, उगाही इसका एकमात्र एजेंडा: फडणवीस

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:07 IST

Open in App

नागपुर, 16 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शनिवार को आलोचना करते हुए कहा कि शिवसेना नीत महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार राज्य के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है और उगाही इसका ‘एकमात्र एजेंडा’ है।

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि एमवीए सरकार झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज हुई है, साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य की नंबर एक पार्टी है। भाजपा नेता का यह बयान शिवसेना नेता के यहां वार्षिक दशहरा रैली में भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करने के बाद आया है।

फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘ ठाकरे का भाषण उनकी हताशा दिखाती है। आप भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश कर सकते है, लेकिन पार्टी का आधार मजबूत है....आप को याद रखना चाहिए कि भाजपा राज्य की नंबर एक पार्टी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप कह रहे हैं कि जनता ने भाजपा को नकार दिया, लेकिन तथ्य यह है कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस को नकार दिया और आपको (शिवसेना) बढ़ावा दिया। हम जिन सीटों पर साथ मिलकर लड़े थे (2019 के विधानसभा चुनाव), उनमें से करीब 70 प्रतिशत सीटों पर भाजपा जीती थी और शिवसेना ने 45 प्रतिशत सीटें जीती थीं। इसलिए आप जनता के मतों के साथ धोखा करके सत्ता में आए।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह बेइमानी से बनायी गई सरकार है और मुझे लगता है कि माननीय उद्धव जी को अब यह मान लेना चाहिए की उनकी महत्वाकांक्षा मुख्यमंत्री बनने की थी, जिसे उन्होंने पूरा कर लिया। राजनीति में महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं है, लेकिन अगर आप बात के धनी होते तो आपने वरिष्ठ नेताओं दिवाकर राउत, सुभाष देसाई या एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया होता।’’

गौरतलब है कि अतीत में ठाकरे अनेकों बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने अपने पिता बाला साहेब ठाकरे से वादा किया था कि वह एक ‘‘शिव सैनिक’’ को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाएंगे।

फडणवीस ने प्रश्न किया, ‘‘अगर आप वास्तव में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, तो नारायण राणे को शिव सेना क्यों छोड़नी पड़ी? राणे पार्टी प्रमुख नहीं बनना चहते थे। इतना ही नहीं, राज ठाकरे को शिवसेना क्यों छोड़नी पड़ी।’’

उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि आप मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते थे, इसलिए कृप्या करके अब हम पर आरोप लगाने बंद कीजिए।

ठाकरे ने शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र की जनता को और शिवसेना के कार्यकर्ताओं को ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल का उदाहरण देखना चाहिए जो भाजपा को खिलाफ एकजुट हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह