लाइव न्यूज़ :

‘वर्तमान’ की संपादक शुवा दत्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 14:18 IST

दत्ता के परिवार में उनकी बेटी रूपांजना हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस और माकपा के राज्य सचिव सूर्य कांत मिश्रा ने दत्ता के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री दत्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए अस्पताल भी गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने संपादक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार और उनके मित्रों और सहयोगी पत्रकारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वह वर्तमान समाचारपत्र की संपादक शुवा दत्ता के निधन से दुखी हैं।

बांग्ला भाषा के महत्वपूर्ण समाचार पत्रों में शुमार ‘वर्तमान’ की संपादक शुवा दत्ता का लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 67 साल की थीं।

दत्ता दिग्गज पत्रकार और अखबार के संस्थापक संपादक वरुण सेनगुप्ता की छोटी बहन हैं। दत्ता पहले ‘सुखी गृहकोन’ का संपादन करती थीं। यह पारिवारिक पत्रिका है। 2008 में सेनगुप्ता के निधन के बाद दत्ता ने समाचारपत्र का कार्यभार संभाला था।

दत्ता के परिवार में उनकी बेटी रूपांजना हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस और माकपा के राज्य सचिव सूर्य कांत मिश्रा ने दत्ता के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री दत्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए अस्पताल भी गई थीं।

राज्यपाल ने संपादक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार और उनके मित्रों और सहयोगी पत्रकारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वह वर्तमान समाचारपत्र की संपादक शुवा दत्ता के निधन से दुखी हैं और उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं