लाइव न्यूज़ :

मौजूदा कोल्ड चेन प्रणाली तीन करोड़ कर्मियों के लिए जरूरी कोविड-19 टीकों को रखने में सक्षम

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में मौजूदा कोल्ड चेन प्रणाली शुरुआत में तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य योद्धाओं के लिए जरूरी कोविड-19 टीके रखने के लिहाज से सक्षम है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ परामर्श करके कोल्ड चेन की अतिरिक्त जरूरत का आकलन किया है और 10 दिसंबर से उन्हें अतिरिक्त आपूर्ति उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाएं अवरुद्ध नहीं हों।

उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीका लगाने वाले 2.39 लाख कर्मियों में से केवल 1.54 लाख को कोविड-19 टीकाकरण अभियान में लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह