लाइव न्यूज़ :

पूरे राजस्थान में शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा कर्फ्यू

By भाषा | Updated: April 14, 2021 23:38 IST

Open in App

जयपुर, 14 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर रूप धारण करने के बीच राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए पूरे राज्य में शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत 16 अप्रैल से होगी।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने सभी शिक्षण एवं कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को बंद करने का फैसला किया है। राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को उनकी आगामी कक्षाओं में प्रोन्नत करेगी।

राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य के समस्त क्षेत्रों में शाम छह बजे से अगली सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सभी बाजार, कार्यस्थल और व्यावसायिक परिसर बंद रहेंगे। बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान यानी दुकानें शाम पांच बजे ही बंद हो जाएंगी ताकि उनके कर्मचारी एक घंटे में अपने घर पहुंच सकें।

इसी तरह सारे सरकारी कार्यालय भी शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। राज्य सरकार के ये दिशा-निर्देश 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए हैं।

इन दिशा-निर्देश के अनुसार विवाह जैसे निजी आयोजनों में आमंत्रित अतिथियों की संख्या 50 से अधिक नहीं होगी। किसी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, खेल कूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोह, जुलूस तथा त्योहारों की अनुमति नहीं होगी। सिनेमा हाल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। स्विमिंग पूल, जिम भी नहीं खुलेंगे। सार्वजनिक परिवहन सेवा में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत ही यात्रियों की ही अनुमति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू