लाइव न्यूज़ :

अमरावती में अगले सप्ताह तक ढील के साथ रहेगा कर्फ्यू, हिंसा को लेकर अब तक 188 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:35 IST

Open in App

अमरावती, 16 नवंबर महाराष्ट्र के अमरावती में अगले सप्ताह तक ढील के साथ कर्फ्यू जारी रहेगा तथा इंटरनेट सेवाओं पर दो और दिनों तक रोक लगी रहेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हिंसक घटनाओं के सिलसिले में मंगलवार पूर्वाह्न तक कुल 188 आरोपी गिरफ्तार किये गये। शहर में 12 और 13 नवंबर को एक के बाद एक कई हिंसक घटनाएं हुई थीं लेकिन अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छूट के साथ पाबंदियां जारी रहेंगी।

अमरावती पुलिस ने शनिवार को चार दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया था। उससे पहले भाजपा द्वारा आहूत बंद के दौरान दुकानों पर पथराव किया गया था। इसके एक दिन पहले भी एक मुस्लिम संगठन की रैली के दौरान पथराव किया गया था। मुस्लिम संगठन ने त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में रैली निकाली थी।

सिंह ने कहा, ‘‘ हम कर्फ्यू में ढील दे रहे हैं लेकिन फिलहाल इसे पूरी तरह से हटाने का प्रश्न ही नहीं है। यह अगले सप्ताह तक जारी रहेगा। ’’ हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई निश्चित तारीख नहीं बतायी कि कब तक लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंटरनेट सेवाओं पर रोक और दिन रहेगी। मंगलवार को पुलिस ने अपराह्न दो बजे से चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी । यह ढील मंगलवार को भी दो या चार घंटे के लिए जारी रह सकती है।

सिंह ने हिंसा की जांच के संदर्भ में कहा कि पुलिस 12-13 नवंबर की घटनाओं के सिलसिले में आरोपियों की पहचान एवं उनकी गिरफ्तारी में लगी है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ हम विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं। हम साजिश के दृष्टिकोण से भी जांच कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि 12 नवंबर की हिंसा के सिलसिले में 11 तथा 13 नवंबर की हिंसा के सिलसिले में 24 अपराध दर्ज किये गये हैं तथा मंगलवार पूर्वाह्न तक कुल 188 लोग गिरफ्तार किये गये।

पुलिस ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अनिल बोंडे एवं 13 अन्य को 13 नवंबर की हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया था। बोंडे के अलावा अमरावती भाजपा की अध्यक्ष निवेदिता चौधरी, शहर के महापौर चेतन गवांडे और भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया। उन सभी को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी