लाइव न्यूज़ :

गुजरात के चार शहरों में 31 मार्च तक रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा

By भाषा | Updated: March 16, 2021 14:52 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 मार्च कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए गुजरात सरकार ने मंगलवार को चार बड़े शहरों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया।

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट में अब रात के दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। पहले रात बारह बजे से सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया था।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अगुवाई में कोरोना वायरस कार्यबल ने मंगलवार को अपनी कोर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया।

सरकार ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रात के दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।’’

उसने कहा कि यह पाबंदी 31 मार्च तक प्रभाव में रहेगी।

गुजरात क्रिक्रेट एसोसिएशन (जीसीए) ने सोमवार को कहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिना दर्शकों के ही भारत एवं इंगलैंड के बीच अगले तीन टी 20 मैच खेले जायेंगे।

सोमवार को अहमदाबाद नगर निगम ने सोमवार को आठ वार्डों में होटल, रेस्तरां, मॉल आदि से रात दस बजे तक अपना कामकाज बंद कर लेने को कहा था।

गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 890 नये मरीज सामने आने से राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 2,79,097 हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन