लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर लगाम के लिए अहमदाबाद के दो इलाकों में 21 अप्रैल तक लगेगा कर्फ्यू, अब तक शहर में आ चुके हैं 350 मामले

By भाषा | Updated: April 14, 2020 20:37 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुजरात में अब तक कोरोना के 617 मामले सामने आ चुके हैं और 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद के पुराने शहर और दानीलिम्बडा इलाकों में बुधवार सुबह 6 बजे से कर्फ्यू लगाया जाएगा।अहमदाबाद शहर में 350 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और इनमें से बहुत से फोर्ट इलाके (पुराने शहर) से हैं।

अहमदाबाद।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के मामलों को रोकने के लिये अहमदाबाद के पुराने शहर और दानीलिम्बडा इलाकों में बुधवार सुबह 6 बजे से कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कर्फ्यू 21अप्रैल सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। दोनों ही इलाकों में मुसलमानों की बड़ी आबादी है।

इन दोनों ही इलाकों से कोविड-19 के कई मामले सामने आए हैं। यह घोषणा करने से पहले रुपाणी ने कांग्रेस विधायकों गयासुद्दीन शेख, इमरान खेड़ावाला और शैलेष परमान के साथ बैठक की। यह विधायक इन दोनों क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुजरात में कोविड-19 के अब तक 615 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से अधिकतर अहमदाबाद शहर से हैं।

रुपाणी ने एक फेसबुक वीडियो में कहा, “अहमदाबाद शहर में 350 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और इनमें से बहुत से फोर्ट इलाके (पुराने शहर) से हैं। हमनें बुधवार सुबह से फोर्ट और दानीलिम्बडा इलाके में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा, “इलाके में संक्रमण की अधिकता वाले कई क्षेत्र (हॉटस्पॉट) हैं। अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में किसी को भी अपने घरों के बाहर नहीं आना चाहिए। पुलिस सुनिश्चित करेगी कि कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो।”

उन्होंने कहा, “अगले कुछ दिनों में इस इलाके में कोविड-19 के मामलों की रोकथाम के लिये हमारे स्वास्थ्य विभाग का दल कड़ी मेहनत करेगा और हर किसी को इसमें सहयोग देना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन दोनों मुहल्ले के लोगों को आवश्यक सामान प्राप्त करने में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।

उन्होंने कहा, “कर्फ्यू में रोजाना दोपहर बाद एक बजे से शाम चार बजे तक ढील दी जाएगी जिस दौरान सिर्फ औरतों को घर से बाहर निकलने की इजाजत होगी। वे दूध, सब्जी,राशन और दवा आदि खरीद सकेंगी।” उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा बंद को तीन मई तक बढ़ाए जाने के लिये की गई घोषणा का भी स्वागत किया।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरातविजय रुपानीसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं