लाइव न्यूज़ :

ईद की खरीदारी में लॉकडाउन के उल्लंघन के बाद कश्मीर में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगे

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:33 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

श्रीनगर, 12 मई कश्मीर में कई इलाकों में ईद से पहले लोगों का हुजूम उमड़ने के एक दिन बाद घाटी में बुधवार को कर्फ्यू समान प्रतिबंध लगा दिए गए और अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में हुई तेज वृद्धि को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अहम मार्गों को सील कर दिया है और शहर में तथा अन्य जिला मुख्यालयों में अवरोधक लगा दिए हैं ताकि लोगों की अनावश्यक आवाजाही को रोका जा सके।

बाजार बंद हैं और सार्वजनिक परिवहनों पर रोक है।

उन्होंने बताया कि केवल आवश्यक सेवाओं में कार्य कर रहे लोगों तथा आपातकालीन मामलों में ही आवाजाही की अनुमति है।

अधिकारियों ने बताया कि ईद की खरीदारी के लिए यहां शहर में कई स्थानों पर और घाटी के अन्य इलाकों में भीड़ जमा होने के मद्देनजर बुधवार को प्रतिबंध सख्त कर दिए गए।

बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते मंगलवार को व्यावसायिक केंद्र लाल चौक समेत शहर के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया था।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए 29 अप्रैल को 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था जिसे अगले दिन 20 जिलों तक बढ़ा दिया गया।

कर्फ्यू जो तीन मई को सुबह सात बजे समाप्त होना था उसे बडगाम और बारामूला के अलावा दो राजधानियों जम्मू और श्रीनगर में छह मई तक बढ़ा दिया गयाथा।

हालांकि, अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के अन्य जिलों में भी प्रतिबंध पहले छह मई और फिर 10 मई तक बढ़ाने के आदेश दिए गए। ये पाबंदियां फिर 17 मई तक बढ़ा दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा