लाइव न्यूज़ :

मेघालय में हिंसा के बीच शिलांग में कर्फ्यू, चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:13 IST

Open in App

शिलांग, 15 अगस्त मेघालय में समर्पण करने वाले एक उग्रवादी की पुलिस मुठभेड़ में मौत होने के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच रविवार को शिलांग में कर्फ्यू लगा दिया गया और कम से कम चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिलांग में रविवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ईस्ट खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स, साउथ खासी हिल्स और री-भोई जिले में शाम छह बजे से 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया।

गृह सचिव सीवीडी डिंगदोह ने पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि तोड़फोड़ की कुछ घटनाएं सामने आई हैं जिनसे सार्वजनिक शांति और सद्भाव बिगड़ने का खतरा है तथा सार्वजनिक सुरक्षा को क्षति हो सकती है। चेरिस्टरफील्ड थांगखियु नामक उग्रवादी के समर्पण करने के बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में 13 अगस्त को उसे मार दिया था।

थांगखियु के शव को रविवार को दफनाया गया जिसके बाद इन क्षेत्रों से हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने बताया कि 2018 में समर्पण करने के बाद थांगखियु ने आईईडी विस्फोटकों से किये गए कई हमलों की साजिश रची थी।

मोबाइल इंटरनेट बंद करने के निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने कहा, “एसएमएस, व्हाट्सऐप और फेसबुक, ट्विटर तथा यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों का ऐसे चित्रों, वीडियो और संदेश के प्रसार के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, जिनसे कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है।”

ईस्ट खासी हिल्स जिला प्रशासक इसवांदा लालू द्वारा जारी किये गए एक आदेश से कर्फ्यू लागू किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस