लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बारां में किशोर की हत्या के बाद कर्फ्यू लगाया गया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:45 IST

Open in App

कोटा, (राजस्थान), 11 जुलाई राजस्थान में बारां जिले में एक किशोर की बर्बर हत्या के बाद बारां नगर परिषद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बारां जिले के तालाब पाड़ा इलाके के रहने वाले आज़ाद की डेढ़ साल पुराने विवाद की वजह से शनिवार को कुछ व्यक्तियों ने कथित रूप से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हेमंत राठौड़ और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया, “नृशंस हत्या दो समूहों के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी और प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है और इसमें कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है।”

पुलिस ने बताया कि बारां की अनाज मंडी के द्वार पर मुख्य आरोपी ने पीड़ित को दो गोलियां मारीं। इसके बाद, राठौड़ और उसके साथियों ने लोहे की छड़ों से पीड़ित पर हमला कर दिया जबकि ‘दहशत में आए’ राहगीर खामोश रहे।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी आज़ाद को तबतक पीटते रहे, जबतक उसके शरीर से प्राण नहीं निकल गए। पुलिस ने बताया कि जुर्म को अंजाम देने के बाद आरोपी सड़क पर पांच मिनट तक घूमते रहे।

घटना का एक वीडियो शनिवार रात इंटरनेट पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया और 24 घंटे के लिए बारां नगर परिषद के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी, जो सोमवार तड़के तीन बजे तक लागू रहेगी।

थानेदार मंगीलाल यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर गिरफ्तार तीन आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद पीड़ित के शव को शनिवार देर रात उसके परिवार को सौंप दिया गया और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग