लाइव न्यूज़ :

पुरी में भगवान जगन्नाथ की बहुदा जात्रा से पहले लगाया गया कर्फ्यू

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:46 IST

Open in App

पुरी, 19 जुलाई ओडिशा में पुरी जिले के प्रशासन ने भगवान जगन्नाथ की 'बहुदा जात्रा' से पहले सोमवार शाम से मंदिर नगरी में कर्फ्यू लगा दिया है। यह यात्रा मंगलवार को निकलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें भी तैनात की हैं।

पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने बताया कि पुरी शहर में 19 जुलाई की रात आठ बजे से 21 जुलाई की रात आठ बजे तक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया है, ताकि ग्रैंड रोड और ग्रैंड रोड से सटे भवनों की बालकनियों तथा छतों पर लोगों को जुटने को प्रतिबंधित किया जा सके।

पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कंवर विशाल सिंह ने कहा, “हमने ग्रैंड रोड पर व्यक्तियों की औचक जांच करने के लिए टीमों को तैनात किया है ताकि कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करने वालों को पकड़ा जा सके।” उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाधिकारी के साथ हिस्सा लिया था।

एसपी ने कहा कि पवित्र शहर में अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। केवल सेवादारों, चयनित अधिकारियों को ही उत्सव में भाग लेने की अनुमति होगी और इस आयोजन में जनता की भागीदारी पर सख्त प्रतिबंध है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पुरी शहर के सभी प्रवेश स्थलों को सील कर दिया है और केवल स्थानीय निवासियों को सत्यापन के बाद आने-जाने की अनुमति है। ग्रैंड रोड के दोनों ओर के सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस बंद कर दिए गए हैं।

कुमार ने कहा कि कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बहुदा जात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। बैठक में भगवान बहुदा जात्रा (20 जुलाई), सुना बेशा या स्वर्ण पोशाक (21 जुलाई) और नीलाद्रि बीजे या मंदिर में वापसी (23 जुलाई) अनुष्ठान करने के लिए एक विस्तृत खाका तैयार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह