लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के कुछ हिस्सों में 10 दिन के लिए कर्फ्यू लगाया गया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:34 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 सितंबर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन ने शुक्रवार को श्रीनगर के कुछ हिस्सों में 10 दिन के लिए कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की। इस बाबत श्रीनगर के जिलाधिकारी मोहम्मद ऐजाज असद द्वारा आदेश जारी किया गया।

आदेश में कहा गया, '' श्रीनगर में पिछले 24 दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है जिसके चलते प्रभावी उपाय करने की आवश्यकता है।''

इसमें कहा गया कि वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर पहचाने गए ''हॉटस्पॉट'' को सूक्ष्म निषिद्ध जोन घोषित किया गया है।

असद ने आदेश में कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और श्रीनगर के अन्य हिस्सों में संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए सख्त उपाय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हालात की समीक्षा और सभी पक्षकरों से जानकारी प्राप्त करने के बाद यह महसूस किया गया कि भीड़ एकत्र होने से रोकने और वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए उपयुक्त प्रतिबंध लागू करना आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो