लाइव न्यूज़ :

कोरोना के चलते नोएडा में 30 जून तक कर्फ्यू रहेगा जारी, जानें नई गाइडलाइंस

By भाषा | Updated: June 1, 2021 10:38 IST

कोरोना महामारी के चलते नोएडा में अभी कर्फ्यू जारी रहेगा। साथ ही गाजियाबाद में भी कर्फ्यू लागू रहेगा। 30 जून तक गौतम बुद्ध नगर जिला में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के चलते गौतम बुद्ध नगर जिला में 30 जून तक कर्फ्यू, अपर पुलिस उपायुक्त ने जारी किया आदेशइस दौरान आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी, हालांकि अन्य गतिविधियों पर रोक होगीनोएडा में अभी 1000 से अधिक कोरोना एक्टिव केस, 400 से ज्यादा लोगों की जा चुकी है जान

नोएडा: कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला में 30 जून तक कर्फ्यू लगाया गया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने आपदा घोषित किया है और आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन बढ़ने की वजह से 30 जून तक गौतम बुद्ध नगर जिला में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा किसी भी प्रकार की सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, उत्सव से संबंधित गतिविधियां बिना अनुमति के नहीं होंगी। विवाह समारोह में 25 और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

नोएडा में 1000 से ज्यादा कोरोना एक्टिव केस

नोएडा में अभी 1000 से अधिक कोरोना एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में नोएडा में 98 नए केस मिले। साथ ही अब तक यहां 449 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

बता दें कि राज्य सरकार के आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में 600 से ज्यादा एक्टिव केस हैं, वहां कर्फ्यू अभी जारी रहेगा। नोएडा के अलावा गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर, बागपत और मुरादाबाद में भी कर्फ्यू जारी रहेगा।

इस बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मंगलवार से 12 साल या उससे कम उम्र से बच्चों के माता-पिता को कोविड वैक्सीन देने का अभियान शुरू हो रहा है। इसका मकसद कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को संभावित खतरे से बचाना है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानोएडा समाचारनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो