लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कर्फ्यू 10 जून तक बढ़ा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 15:42 IST

Open in App

अमरावती, 31 मई आंध्र प्रदेश सरकार ने कोविड-19 को नियंत्रण में करने के लिए लागू कर्फ्यू को 10 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्य में पहले से लागू पाबंदियां जारी रहेंगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर पांच मई को सबसे पहले कर्फ्यू लगाया गया था और 31 मई को इसकी समय सीमा समाप्त हो रही थी।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन सरकार ने नए मामलों की संख्या को कम करने के लिए एहतियात बरतते हुए कर्फ्यू को कुछ और दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

सूत्रों ने बताया, ‘‘ कर्फ्यू दोपहर 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक निषेधाज्ञा जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो