लाइव न्यूज़ :

गोवा में 19 जुलाई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, कुछ रियायतें भी दी गयीं

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:16 IST

Open in App

पणजी, 11 जुलाई गोवा सरकार ने रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू राज्यव्यापी कर्फ्यू को 19 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन साथ ही कुछ रियायतें देते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ जिम को खोलने की अनुमति भी प्रदान कर दी।

राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोहों, विवाह और अन्य सभाओं को 100 लोगों के साथ अथवा आयोजन स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत तक खोलने की अनुमति प्रदान की थी।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक ट्वीट कर कहा, “राज्यव्यापी कर्फ्यू को 19 जुलाई 2021 सुबह सात बजे तक बढ़ाया जाएगा, इस दौरान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ जिम, दर्शकों के बिना खेल परिसरों के अलावा 15 व्यक्तियों के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति होगी।“

इस बीच, गोवा में रविवार को कोविड-19 के 131 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,68,716 हो गयी जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3097 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 241 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,63,771 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक गोवा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1848 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित