लाइव न्यूज़ :

एनसीआर में आने वाले चार जिलों में कर्फ्यू लगाया जा सकता है, सीमाएं सील की जा सकती हैं: अनिल विज

By भाषा | Updated: July 15, 2020 04:05 IST

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 22,628 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 15,425 मामले एनसीआर में आने वाले गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर से सामने आए हैं। अम्बाला में संवाददाताओं से बातचीत में विज ने कहा कि प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की दर 75 प्रतिशत है जो बहुत अच्छी है ।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 22,628 मामले सामने आ चुके हैं। विज ने कहा कि प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की दर 75 प्रतिशत है जो बहुत अच्छी है ।

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले अपने चार जिलों में कर्फ्यू लगा सकती है और सीमाएं सील कर सकती है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 22,628 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 15,425 मामले एनसीआर में आने वाले गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर से सामने आए हैं। अम्बाला में संवाददाताओं से बातचीत में विज ने कहा कि प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की दर 75 प्रतिशत है जो बहुत अच्छी है ।

विज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए पृथक—वास केंद्र की सुविधाओं, डॉक्टरों, दवाइयों आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार प्रभावित इलाकों में लॉकडाउन एवं अन्य उपायों की घोषणा करेगी, विज ने उत्तर दिया, ‘‘हरियाणा के हित में जो भी करने की जरूरत होगी, मैं वह सब करूंगा ।’’

इससे दो महीने पहले दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विज ने सीमाई जिलों को सील करने का आदेश दिया था । 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं