लाइव न्यूज़ :

राज्य कोविड-19 के बारे में अफवाहों और दुष्प्रचार पर अंकुश लगाएं : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 16, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के पहले दिन समीक्षा बैठक की और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के अपने समकक्षों से इस टीके को लेकर अफवाहों एवं दुष्प्रचार पर अंकुश लगाने का आह्वान किया।

एक बयान के अनुसार हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के विरुद्ध दुनिया के इस सबसे बडे़ अभियान की सफल शुरुआत को लेकर राज्यों एवं केंद्रशासित क्षेत्रों के प्रशासनों को बधाई दी और उनके स्वास्थ्य मंत्रियों से इस टीके के बारे में सही सूचनाएं लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ हमें पहले दिन उत्साहवर्धक और संतोषजनक फीडबैक मिला है। यह इस बात का संकेत है कि हम कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में जीत की ओर बढ़ रहे हैं।’’

राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने हर्षवर्धन को टीकाकरण के पहले दिन हासिल किए गए लक्ष्य के बारे में बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल