लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: टला बड़ा रेल हादसा, मुंबई-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस पटरी से उतरी

By भाषा | Updated: July 18, 2019 12:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चली थी और उसे उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जाना था। मध्य रेलवे ने दुर्घटना के बारे में जनकारी लेने के लिए सीएसएमटी पर 022-22694040 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है।

महाराष्ट्र में मुंबई-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस का एक डिब्बा गुरुवार सुबह पश्चिमी घाट में पटरी से उतर गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुए है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा तड़के करीब तीन बजकर 50 मिनट पर कसारा और इगतपुरी के बीच हुआ, जब ट्रेन का पीछे से दूसरा डिब्बा पटरी से उतर गया। ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चली थी और उसे उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जाना था। 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण ट्रेन पहाड़ी पर बने एक पुल पर रूकी हुई थी, जिसके नीचे गहरी खाई थी जिससे यात्री तनाव में आ गए, हालांकि यात्रियों को बाद में वहां से निकाल लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘पुल पर फंसे सभी यात्रियों को ‘वेस्टब्यूल’ के जरिए बाहर निकाला गया, जो अन्य डिब्बों से जुड़ा और बाद में उन्हें बचाव ट्रेन में भेजा गया।’’ मध्य रेलवे के प्रवक्ता सुनील उदासी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘फंसे हुए यात्रियों को राहत ट्रेन में नाश्ता, चाय और पानी दिया गया, जो सुबह नौ बजकर 43 मिनट पर इगतपुरी पहुंचे।’’ 

उन्होंने बताया कि इगतपुरी से यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन का इंतजाम किया गया है। अभियंताओं और सुरक्षा विशेषज्ञों की एक टीम के साथ डिवीजनल रेलवे मैनेजर प्रभावित मार्ग पर बहाली के काम की निगरानी करने के लिए मौके पर पहुंचे। मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ए के गुप्ता भी मुंबई में नियंत्रण कक्ष से स्थिति की निगरानी कर रहे थे। उदासी ने कहा, ‘‘ प्रभावित लाइन पर ट्रेन की आवाजाही बहाल करने के प्रयास जारी है।’’ मध्य रेलवे ने दुर्घटना के बारे में जनकारी लेने के लिए सीएसएमटी पर 022-22694040 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है