लाइव न्यूज़ :

सीएसआईआर के संस्थानों ने समुद्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग के लिये रूसी केंद्र से करार किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान और राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान ने रूस के वीआई इलिचेव पैसेफिक ओसीनोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के साथ समुद्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिये एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं। सीएसआईआर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि इस करार से भारत और रूस के वैज्ञानिकों को समुद्री विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी क्षमता व कौशल के विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। दोनों देशों की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के हितों से जुड़े सतत विकास के क्षेत्रों में ज्ञान व विशेषज्ञता को साझा करना का मौका भी इससे वैज्ञानिकों को प्राप्त होगा।

बयान के मुताबिक, “यह सहमति-पत्र समुद्री प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से लड़ने , समुद्री संसाधनों और पर्यावरण की खोज, अध्ययन व निगरानी से जुड़ी वैज्ञानिक पहलों के आयोजन में सहयोग को मजबूत करेगा…।”

वीआई इलिचेव पैसेफिक ओसीनोलॉजिकल इंस्टीट्यूट असल में रूसी विज्ञान अकादमी का पूर्व में सबसे बड़ा शोध संस्थान है। अकादमी की कुल 31 शोध इकाइयां हैं जो अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के गोवा स्थित राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान और हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान क्रमश: समुद्र एवं पृथ्वी विज्ञान क्षेत्र के प्रख्यात संस्थान हैं।

इस सहमति पत्र पर दोनों संस्थानों के प्रमुखों द्वारा 12 जनवरी को डिजिटल हस्ताक्षर किये गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच