लाइव न्यूज़ :

सीएसआईओ ने विसंक्रमण प्रणाली 28 कंपनियों को हस्तांतरित की

By भाषा | Updated: May 22, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) ने 28 कंपनियों को अपनी विसंक्रमण (डिसइंफेक्शन)प्रणाली की तकनीक हस्तांतरित की है जिसका उपयोग सभागारों, बड़े सम्मेलन कक्षों, कक्षाओं, मॉल में किया जा सकता है। इस प्रणाली के इस्तेमाल से वर्तमान महामारी के समय में इनडोर गतिविधियों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित वातावरण बनाया जा सकेगा।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने कहा कि प्रौद्योगिकी का विकास एयरोसोल में मौजूद एसएआरएस सीओवी-2 वायरस को निष्क्रिय करने की आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक वेंटिलेशन उपायों, आवश्यक सुरक्षा एवं उपयोगकर्ता दिशानिर्देशों और परीक्षण किए गए जैव-सुरक्षा मानकों के साथ किया गया है।

सीएसआईओ सीएसआईआर का एक घटक है।

उसने अपने दो संस्थानों - सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) और इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (आईएमटीईसीएच) द्वारा सितंबर 2020 में किए गए एक शोध का उल्लेख किया जिसमें प्रयोगात्मक रूप से प्रदर्शित किया था कि एसएआरएस सीओवी-2 वायरस के कण किसी संक्रमित व्यक्ति के किसी कमरे से बाहर निकलने के दो घंटे बाद भी हवा में पाए गए थे जिससे इस वायरस के हवा से संचरण के सबूत और पुख्ता हुए थे।

सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति की छींक से निकलने वाली छोटी बूंदें दो मीटर के क्षेत्र में गिर सकती हैं और इससे निकलने वाली फुहार (एयरोसोल) दस मीटर दूर तक जा सकती है। उसने कहा कि वायु संचार व्यवस्था उचित होने से संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय ने यूवी-सी विसंक्रमण प्रणाली 254 एनएम यूवी प्रकाश का उपयोग करके उचित खुराक के साथ 99 प्रतिशत से अधिक वायरस, बैक्टीरिया, कवक और अन्य जैव-एरोसोल आदि को निष्क्रिय कर देती है। इसमें कहा गया है कि यूवी-सी का उपयोग महामारी की मौजूदा लहर के दौरान देखे जा रहे फंगल संक्रमण को कम करने में भी मदद कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन