लाइव न्यूज़ :

क्रूज़ पोत मादक पदार्थ मामला: दो और लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 09:47 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से एक क्रूज़ पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी ने गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ के पोत पर छापेमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को गिरफ्तार किया था।

एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए लोगों से जुड़े मादक तस्करों की तलाश शुरू की थी। क्रूज़ पोत से पकड़े गए लोगों सहित कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए एनसीबी के कार्यालय भी लाया गया था।

नाम एवं पहचान उजागर किए बिना अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दो और लोगों की भूमिका सामने आई है, जिसके बाद ये गिरफ्तारी की गई। क्रूज़ पोत मादक पदार्थ मामले में अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी ने सोमवार को अदालत में दावा किया था कि आर्यन खान और दो अन्य आरोपियों की व्हाट्सएप चैट में ‘‘चौंकाने वाली और दोष साबित करने वाली सामग्री’’ मिली है, जो अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी को भी दर्शाती है।

उन्होंने कहा था, ‘‘आरोपी आर्यन खान, व्हाट्सएप चैट में, खरीद (नशीले पदार्थो की) के लिए किए जाने वाले भुगतान के तरीकों पर चर्चा कर रहा है। कई कोड नामों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी आरोपियों का एक-दूसरे से आमना-सामना कराना होगा। अंतरराष्ट्रीय लेनदेन की जांच की जरूरत है।’’

आर्यन खान (23) और अन्य आठ आरोपियों को बृहस्पतिवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है।

आर्यन खान के वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल के पास से मादक पदार्थ बरामद नहीं हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह