लाइव न्यूज़ :

क्रूज़ पोत मादक पदार्थ मामला: एनसीबी ने एक और मादक तस्कर को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:23 IST

Open in App

मुंबई, छह अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से एक क्रूज़ पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में मादक पदार्थों के एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई ने मंगलवार रात उपनगर पवई से मादक तस्कर को गिरफ्तार किया। क्रूज़ पोत से गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद उसका नाम सामने आया था।

एनसीबी इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के आयोजकों सहित अभी तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। आर्यन खान के अलावा, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सतीजा, इश्मीत चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा, विक्रांत छोकर को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी ने सोमवार और मंगलवार को ‘इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी’ के जिन चार आयोजकों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान गोपाल जी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा के तौर पर हुई है। एजेंसी ने पहले कहा था कि उसने श्रेयस नायर, मनीष राजगरिया और एविन साहू को भी गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार की शाम को गोवा जाने वाले ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ पोत पर छापा मारा था और कुछ यात्रियों के पास से नशीले पदार्थ बरामद किए थे। छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी की 22 गोलियां एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे।

मंगलवार को, गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के परिवार के सदस्य दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय के बाहर जमा हो गए थे।

अरबाज मर्चेंट के पिता असलम मर्चेंट ने पत्रकारों से कहा कि उनका बेटा और आर्यन खान बेकसूर है।

एनसीबी ने मंगलवार को यहां की एक अदालत को बताया था कि मामला अगाथा क्रिस्टी और शर्लाक होम्स के उपन्यासों की तरह हो गया है, जिसमें ‘‘हर पल नए मोड़’’ आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे