लाइव न्यूज़ :

क्रूज पोत मादक पदार्थ मामला: अरबाज मर्चेंट जेल से रिहा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:20 IST

Open in App

मुंबई, 31 अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ जब्ती मामले में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट को रविवार को मुंबई के आर्थर रोड कारागार से रिहा किया गया। मर्चेंट को बंबई उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के तीन दिन बाद रिहा किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को इसी मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और फैशन मॉडल मुनमुन धामेचा के साथ मर्चेंट को जमानत दी थी। आर्यन खान को शनिवार को आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया था, जबकि धामेचा रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे भायखला महिला कारागार से बाहर निकली।

मर्चेंट को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार को बाद में रिहा किया गया।

जेल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मर्चेंट के पिता असलम मर्चेंट ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने जमानत के लिए सख्त शर्तें रखी हैं। लेकिन अधिवक्ता होने के नाते मैं अश्वस्त करता हूं कि इन शर्तों का अनुपालन किया जाएगा। हम नियम-कायदों का अनुपालन करना चाहेंगे... वह ऐसा कुछ नहीं करेगा जो उसके खिलाफ जाए।’’

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर के बाद जमानत पर उच्च न्यायालय के विस्तृत आदेश की प्रति प्राप्त हुई थी जिसमें आर्यन खान, मर्चेंट और धामेचा पर जमानत के लिए 14 शर्तें लगाई गई थीं। इसके साथ ही प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की एक या दो जमानत भरने के लिए कहा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू