लाइव न्यूज़ :

क्रूज जहाज ड्रग्स मामला: राउत ने महाराष्ट्र को जानबूझ कर बदनाम करने की कोशिश करने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:18 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ की जब्ती मामले के जरिए महाराष्ट्र को जानबूझ कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और दावा किया कि ‘‘कुछ अधिकारी बेनकाब होंगे।’’

राउत ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि क्रूज जहाज मादक पदार्थ मामले में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी से जुड़ी कुछ तस्वीरों में नजर आया सैम डिसूजा नाम का एक व्यक्ति मुंबई में सर्वाधिक धन शोधन करता है।

उन्होंने दावा किया कि डिसूजा के नेताओं और नौकरशाहों से अच्छे संबंध हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि स्वापक औषधि नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी व फरार गवाह के पी गोसावी तथा डिसूजा सहित अन्य ने क्रूज जहाज मादक पदार्थ मामले में आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे थे।

हालांकि, एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में आरोपों से इनकार करते हुए इसे पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद करार दिया।

आर्यन को एनसीबी ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दलों--शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस-- ने मामले में एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।

सोमवार को राउत ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो क्लिप में सैम डिसूजा की मौजूदगी को देखा जा सकता है, जो मुंबई में सवार्धिक धन शोधन करने वाला व्यक्ति है। उसके नेताओं, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और यहां तक कि सीमा शुल्क और आयकर अधिकारियों से भी अच्छे संबंध हैं। यह एक बड़ा खेल है और उन्होंने अभी तो बस इसकी शुरूआत की है।’’

राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया, ‘‘इस तरह के मामले में महाराष्ट्र को जानबूझ कर बदनाम किया जा रहा। मेरा मानना है कि कुछ अधिकारी यहां बेनकाब होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

क्रिकेटसंजू बनाम गिल या संजू बनाम जितेश? सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I से पहले सिलेक्शन की दुविधा पर तोड़ी चुप्पी

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारत अधिक खबरें

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे

भारतमुकदमों की अंबार से दबी बिहार की अदालतें, 36 लाख से अधिक लंबित मुकदमों के कारण समय पर नहीं मिल पा रहा है लोगों को न्याय

भारतजन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन 

भारतNCERT की कक्षा 7वीं की अपडेटेड टेक्स्टबुक में गजनी की क्रूरता शामिल