लाइव न्यूज़ :

क्रूज मादक पदार्थ मामला : गवाह प्रभाकर सैल दूसरे दिन एनसीबी के समक्ष पेश हुए

By भाषा | Updated: November 9, 2021 13:58 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर क्रूज मादक पदार्थ मामले में रिश्वत की मांग करने के आरोपों की जांच के सिलसिले में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल मंगलवार को दूसरे दिन यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के दिल्ली सतर्कता दल के समक्ष पेश हुए।

क्रूज मादक पदार्थ मामले में अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान आरोपी है।

एनसीबी ने सोमवार को सैल से 10 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी। इससे पहले एनसीबी के उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया था कि सैल को मंगलवार को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया है। सिंह सतर्कता दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि सैल अपने वकील तुषार खंडारे के साथ सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर उपनगर बांद्रा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मेस (भोजनशाला) में पहुंचे। सिंह के नेतृत्व में एनसीबी का सतर्कता दल सोमवार सुबह दिल्ली से यहां पहुंचा था। सिंह संघीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) भी हैं।

एनसीबी के गवाह केपी गोसावी का अंगरक्षक होने का दावा करने वाले सैल ने पिछले महीने एक हलफनामे में आरोप लगाया था कि उन्होंने गोसावी को एनसीबी द्वारा आर्यन खान को गिरफ्तार करने के बाद 25 करोड़ रुपये में समझौता करने पर चर्चा करते हुए सुना था।

सैल ने आरोप लगाया कि गोसावी ने कहा था कि समझौते की धनराशि में से आठ करोड़ रुपये एनसीबी के मुंबई मंडल के निदेशक समीर वानखेड़े को दिए जाने हैं। वानखेड़े ने इन आरोपों से इनकार किया है।

पिछले महीने सिंह के नेतृत्व में एक सतर्कता दल रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए मुंबई आया था लेकिन वह सैल का बयान दर्ज नहीं कर पाया था। उस समय उसने वानखेड़े समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए थे और क्रूज मादक पदार्थ मामले में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्डिंग एकत्र की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?