लाइव न्यूज़ :

क्रूज मादक पदार्थ मामला: गवाह प्रभाकर सैल एनसीबी के समक्ष पेश हुआ

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:46 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल बृहस्पतिवार को क्रूज पर कथित मादक पदार्थ जब्ती से जुड़े मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुआ। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का बेटा आर्यन खान भी आरोपी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सैल ने दावा किया था कि उसने आर्यन खान को मामले से निकालने के लिए पैसे के लेन-देन की बात सुनी थी। सैल से पूर्व में एनसीबी की सतर्कता टीम भी पूछताछ कर चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि सैल और उनके वकील तुषार खंडारे अपराह्न करीब ढाई बजे एनसीबी के दक्षिण मुंबई कार्यालय पहुंचे।

एनसीबी की दिल्ली से आई टीम ने सैल को तलब किया था जोकि अब आर्यन खान के मामले समेत कई अन्य मामलों की जांच कर रही है।

एनसीबी की सतर्कता टीम ने सोमवार और मंगलवार को कई घंटे तक सैल से पूछताछ की थी।

खुद को एनसीबी के गवाह के पी गोसावी का अंगरक्षक बताने वाले सैल ने पिछले महीने एक हलफनामे में दावा किया था कि क्रूज मादक पदार्थ मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उसने 25 करोड़ रुपये के लेन-देन की बात सुनी थी।

सैल ने यह भी दावा किया था कि गोसावी ने कहा था कि रकम में से आठ करोड़ रुपये एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े को दिये जाने हैं। सैल के आरोपों के बाद एनसीबी की सतर्कता टीम ने जांच शुरू की है। हालांकि, वानखेड़े ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू