लाइव न्यूज़ :

क्रूज मादक पदार्थ मामला: चश्मदीद प्रभाकर सैल एनसीबी की सतर्कता टीम के सामने पेश हुए

By भाषा | Updated: November 8, 2021 15:36 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर कॉर्डेलिया क्रूज जहाज से मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में रिश्वत की मांग करने के प्रकरण की जांच कर रही स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली की सतर्कता टीम के सामने सोमवार को स्वतंत्र चश्मदीद प्रभाकर सैल पेश हुए। क्रूज से मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान आरोपी है।

एनसीबी ने रविवार को सैल को सम्मन जारी किया था और बयान दर्ज कराने के लिए सतर्कता टीम के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। सैल अपने वकील के साथ बांद्रा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मेस में अपराह्न दो बजे पहुंचे।

क्रूज से ड्रग्स की बरामदगी के मामले में रिश्वतखोरी की जांच कर रही एनसीबी की सतर्कता टीम के सामने सैल की यह पहली पेशी है। एजेंसी ने उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में एनसीबी की टीम सोमवार को दिल्ली से यहां पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं