लाइव न्यूज़ :

मेघालय के कुछ गांवों में जमीन में से कच्चा तेल निकल रहा है: कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:15 IST

Open in App

शिलांग, 10 मार्च कांग्रेस के एक विधायक ने मेघालय विधानसभा को बुधवार को बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित कुछ गांवों की जमीन में से कच्चा तेल निकल रहा है। उन्होंने सरकार से मामले की जांच कराने का आग्रह किया।

विधानसभा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के नियमन पर आम चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक हिमा शांगपलिआंग ने कहा, “ लोगों ने बताया है कि (उनके निर्वाचन क्षेत्र) मौसिनराम के कुछ गांवों में जमीन में से कच्चा तेल निकल रहा है।”

विधायक ने सरकार से मामले की जांच कराने और लोगों के दावे की सच्चाई का पता लगाने का अनुरोध किया। साथ में यह भी आग्रह किया कि सरकार देखे कि क्या मेघालय देश में तेल उत्पादक राज्यों की फहरिस्त में शामिल हो सकता है या नहीं।

अपने जवाब में कपड़ा मंत्री जेम्स पीके संगमा ने कहा, “ यह केंद्र सरकार का मामला है। खोज केंद्र सरकार करती है। हम तथ्य का सत्यापन करने के बाद (केंद्र सरकार को) सूचित कर देंगे।”

बाद में शांगपलिआंग ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उमलिंटर और वेईसोहपिआंग इलाकों के लोग दावा कर रहे हैं कि जमीन से कच्चा तेल निकल रहा है।

उन्होंने कहा, “ कुछ ग्रामीणों ने तेल को बाल्टियों में इकट्ठा कर लिया है और उसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित