लाइव न्यूज़ :

सीआरआरआईडी संस्थापक रसपाल सिंह नहीं रहे

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार मई सेंटर फॉर रिसर्च इन रूरल एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (सीआरआरआईडी) के संस्थापक और मशहूर विद्वान रसपाल मल्होत्रा का मंगलवार को पंजाब के मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार एक सप्ताह तक कोविड-19 से संघर्ष करने के बाद मल्होत्रा का देहान्त हो गया। वह 84 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मल्होत्रा को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

वह सीआरआरआईडी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पुष्पा गुजराल साइंस सोसायटी और ऐसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों के संचालन मंडल के सदस्य थे। वह पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीनेट सदस्य भी थे।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मल्होत्रा को उत्कृष्ट विद्वान , कुशल प्रशासक और नेक इंसान बताया जिन्होंने उत्तरी क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास लाने में महती भूमिका निभायी।

सिंह ने कहा कि पंजाब के ग्रामीण एवं औद्योगिक विकास में मल्होत्रा की उत्कृष्ट सेवाएं हमेशा के लिए सभी द्वारा याद रखी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या जानलेवा आपदाएं आती ही रहेंगी ?

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

पूजा पाठPanchang 11 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 11 December 2025: आज इन 5 राशियों का फूटेगा भाग्य, कम मेहनत के बावजूद मिलेगी सफलता

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत