लाइव न्यूज़ :

मेघालय में सीआरपीएफ के वाहन पर हमला, सुरक्षा बलों ने किया हल्का बल प्रयोग

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:34 IST

Open in App

शिलांग, 16 अगस्त सीआरपीएफ के वाहन पर मवलाई इलाके में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। घटना के वक्त जवान वाहन में सवार थे और इलाके में कर्फ्यू लगा हुआ था। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्वतंत्रता दिवस के दिन, एक पूर्व उग्रवादी के अंतिम संस्कार के दौरान राज्य की राजधानी और नजदीक के इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने शिलांग में कर्फ्यू लगा दिया था और कम से कम चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी थी।

रविवार को मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के आवास पर अज्ञात उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंके थे और अब सीआरपीएफ के वाहन पर हमला हुआ।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मवलाई इलाके में सड़क के बीच बड़ी संख्या में युवकों द्वारा टायर जलाने की खबरें मिलने पर सीआरपीएफ के कर्मियों को इलाके में भेजा गया था। प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन पर पथराव किया जिसके बाद सुरक्षा बलों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।’’

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों के लाठीचार्ज में एक मीडिया प्रतिष्ठान का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक घायल हुआ है।

मेघालय के गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई ने पूर्व उग्रवादी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर शिलांग में हुई हिंसा के बीच रविवार को इस्तीफा दे दिया था। रिम्बुई ने मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा से चेरिस्टरफील्ड थांगखियु नामक उग्रवादी के समर्पण करने के बाद पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले की न्यायिक जांच गठित करने का भी अनुरोध किया।

चेरिस्टरफील्ड थांगखियु नामक उग्रवादी के समर्पण करने के बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में 13 अगस्त को उसे मार गिराया था। थांगखियु के शव को रविवार को दफनाया गया, जिसके बाद इन क्षेत्रों से हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने बताया कि 2018 में समर्पण करने के बाद थांगखियु ने आईईडी विस्फोटकों से किये गए कई हमलों की साजिश रची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए