सीआरपीएफ ने दो महिला प्लाटून लक्षद्वीप भेजी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:39 IST2021-11-17T19:39:18+5:302021-11-17T19:39:18+5:30

CRPF sent two women platoons to Lakshadweep | सीआरपीएफ ने दो महिला प्लाटून लक्षद्वीप भेजी

सीआरपीएफ ने दो महिला प्लाटून लक्षद्वीप भेजी

नयी दिल्ली, 17 नवंबर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो महिला प्लाटून को लक्षद्वीप प्रशासन को कानून और व्यवस्था की ड्यूटी के लिए प्रदान किया गया है। इस प्लाटून में करीब 60 कर्मी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों को द्वीपसमूह के प्रशासन के अनुरोध और गृह मंत्रालय के निर्देश पर भेजा जा रहा है। सीआरपीएफ में छह महिला बटालियन हैं। उन्हें देश भर में कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण कर्तव्यों के लिए नियमित रूप से तैनात किया जाता है। प्रत्येक बटालियन की क्षमता लगभग 1,000 कर्मियों की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: CRPF sent two women platoons to Lakshadweep

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे