लाइव न्यूज़ :

पत्नी से झगड़े के बाद सीआरपीएफ कर्मी ने बेटे को गोली मारी, आत्महत्या का प्रयास किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:56 IST

Open in App

भिवानी , 21 सितंबर हरियाणा के भिवानी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक कर्मी ने पत्नी के साथ झगड़े में बेटे के हस्तक्षेप के नाराज होकर नाबालिग बेटे को गोली मार दी और फिर आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि झज्जर जिले के झांसवा गांव का निवासी संजय सीआरपीएफ में काम करता है और दिल्ली में तैनात है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह संजय अवकाश पर घर आया था, जहां उसकी किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गयी।

पुलिस ने बताया कि संजय के 17 साल के बेटे हैप्पी ने माता-पिता के झगड़े को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन इससे नाराज होकर संजय ने रिवाल्वर से हैप्पी पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि गोली हैप्पी के पैर में लगी, जिसके बाद संजय ने अपनी कनपटी पर गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और बाप-बेटे को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

डीएसपी बलिसिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोली के दो खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो