लाइव न्यूज़ :

Corona In Delhi: दिल्ली में CRPF के 15 जवान कोरोना संक्रमित, बटालियन में संक्रमित सीआरपीएफ कर्मियों की संख्या हुई 24

By भाषा | Updated: April 26, 2020 19:06 IST

सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा कि इस इकाई के कर्मियों की जांच तब करायी गई जब पिछले सप्ताह बटालियन जाने वाला एक हेड कान्स्टेबल जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहेड कान्स्टेबल नर्सिंग कर्मी के तौर पर कार्यरत है और जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात 162वीं बटालियन का हिस्सा है।अधिकारी ने कहा कि मरीजों को पृथक कर दिया है और उन्हें यहां मंडावली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नयी दिल्लीकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दिल्ली स्थित बटालियन में तैनात 15 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये जवान सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन के हैं जिसके नौ कर्मी बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे।

इन ताजा मामलों के साथ इस इकाई में संक्रमित कर्मियों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि मरीजों को पृथक कर दिया है और उन्हें यहां मंडावली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि इकाई के करीब 12 और कर्मियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

अधिकारी ने कहा कि इस इकाई के कर्मियों की जांच तब करायी गई जब पिछले सप्ताह बटालियन जाने वाला एक हेड कान्स्टेबल जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। हेड कान्स्टेबल नर्सिंग कर्मी के तौर पर कार्यरत है और जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात 162वीं बटालियन का हिस्सा है।

वह छुट्टी पर नोएडा आया हुआ था। जवान से जांच के लिए 31वीं बटालियन जाने के लिए कहा गया था और वह 21 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीआरपीएफसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया