लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ ने महिला डॉक्टर से बदसलूकी करने के आरोप में डीआईजी के खिलाफ जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: May 9, 2021 14:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बिहार में तैनात अपने एक उपमहानिरीक्षक (डीजीआई) के खिलाफ एक महिला डॉक्टर से ‘बदसलूकी’ करने के आरोप में जांच के आदेश दिए हैं।

अर्द्ध सैनिक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।

डॉक्टर मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ के कम्पोजिट अस्पताल में तैनात हैं जबकि अधिकारी सुरिंदर प्रसाद मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी के तौर पर तैनात है।

सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान जारी किया, “ आरोप है कि उन्होंने (प्रसाद ने) देर रात बार-बार कॉल किए और कथित रूप से नशे की हालत में अनुचित तरीके से उनके निवास स्थान पर गए।”

बयान में बताया गया है, “ तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं और कसूरवार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”

प्रवक्ता ने कहा कि बल अपनी महिला कर्मियों को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और बदसलूकी के खिलाफ उसकी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह