छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हुई मौत

By भाषा | Updated: October 24, 2018 16:51 IST2018-10-24T16:51:51+5:302018-10-24T16:51:51+5:30

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब बटालियन मुख्यालय में सीआरपीएफ के जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह कुलदीप सिंह के बैरक की ओर दौड़े। वहां उन्होंने सिंह को खून से लथपथ देखा।

crpf jawan killed by shooting himself in raipur chhattisgarh | छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हुई मौत

छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हुई मौत

रायपुर, 24 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिली है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को ‘भाषा’ को दूरभाष पर बताया कि सुकमा जिला मुख्यालय में स्थित सीआरपीएफ के दूसरी बटालियन के मुख्यालय में आरक्षक कुलदीप सिंह ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब बटालियन मुख्यालय में सीआरपीएफ के जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह कुलदीप सिंह के बैरक की ओर दौड़े। वहां उन्होंने सिंह को खून से लथपथ देखा। बाद में उसे अस्पताल जे जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली गांव का निवाासी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि कुलदीप ने यह कदम क्यों उठाया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Web Title: crpf jawan killed by shooting himself in raipur chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे