लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कोरोना कहर के बीच अनंतनाग में आतंकवादी हमले में एक CRPF जवान शहीद

By अनुराग आनंद | Updated: April 7, 2020 19:29 IST

ग्रेनेड से किए गए इस हमले में सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप चौधरी ने मीडिया के सामने खबर की पुष्टि की।ग्रेनेड से हुए इस हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे तमाम कोशिश के बाद भी नहीं बचाया जा सका।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिला स्थित बिजबेहरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ दस्ते पर हमला कर दिया। ग्रेनेड से किए गए इस हमले में सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गए।

अनंतनाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप चौधरी ने मीडिया से कहा कि आतंकवादी हमले में हमारे सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी जान गंवा दी है।

बता दें कि एलओसी से सटे केरन सेक्टर में रंगडोरी में पिछले तीन दिनों से जारी मुठभेड़ के बाद आतंकियों को रविवार सुबह को मार गिराया। किसी भी एंगल से मुठभेड़ न होकर यह एक ‘मिनी युद्ध’ था क्योंकि उसमें उन बहादुर भारतीय सैनिकों ने विजय फतह की, जिन्होंने वर्ष 2016 में पाकिस्तान के भीतर घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया था।

चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ऐसे बहादुर जवानों को सेल्यूट करते हुए कहते थे कि रंगडोरी अभियान अत्यंत ही चुनौतीपूर्ण था। इस अभियान को पूरा करने वाले अपने जवानों को मैं बधाई देता हूं। घुसपैठ पहली अप्रैल की सुबह हुई थी। उसी दिन आतंकी एक नाले की तरफ भाग निकले थे।

अगले दो दिन तक पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। उनके भागने के सभी रास्ते बंद किए गए। अभियान के दौरान एक आतंकी एलओसी की तरफ भागा, उसे जल्द ही मार गिराया गया। अन्य आतंकियों के साथ नजदीकी अर्थात् आमने-सामने की लड़ाई हुई। मारे गए आतंकी पूरी तरह प्रशिक्षित थे। उनके पास से जो सामान मिला है, उससे पता चलता है कि वह यहां किसी बड़ी वारदात को ही अंजाम देने के लिए आए थे।

उन्होंने कहा कि इस घुसपैठ से पाकिस्तान के इरादों को समझा जा सकता है। इस समय पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है और वह यहां आतंकियों को खून खराबा करने के लिए घुसपैठ करा रहा है।

सेना प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि जिन परिस्थितियों में पांचों घुसपैठियों को मार गिराया गया है, वह बहुत ही कठिन थीं। मारे गए घुसपैठिए किसी भी तरह से सामान्य आतंकी नहीं थे।

उनके पास से हथियारों का जो जखीरा मिला है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि वह यहां किसी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए ही विशेष तौर पर भेजे गए थे। वह किसी प्रशिक्षित सैन्य कमांडों की तरह ही लैस थे।

रंगडोरी में मारे गए आतंकियों से पांच असाल्ट राइफलें, पांच एके मैगजीन, छह हथगोले, छह यूबीजीएल ग्रेनेड, एक गारमीन जीपीएस, एक आईकॉम रेडियो सेट, एक अल्ट्रा रेडियो सेट, दो मोबाइल फोन, एक घड़ी, दो आधार कार्ड, एक चार्जर और एक ब्लूटूथ हैंडसेट मिला है।

 

टॅग्स :आतंकी हमलाअनंतनागजम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है