लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में शहीद जवानों में त्रिपुरा का सीआरपीएफ जवान भी शामिल

By भाषा | Updated: April 5, 2021 18:30 IST

Open in App

धर्मनगर, पांच अप्रैल छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों में त्रिपुरा के शंभू रॉय भी शामिल हैं, जो छुट्टी काटने के बाद महज 12 दिन पहले ड्यूटी पर गए थे।

रॉय उत्तरी त्रिपुरा जिले के भाग्यपुर गांव के रहने वाले थे और सीआरपीएफ की विशेष इकाई ‘कोबरा’ बटालियन में तैनात थे। उनके परिवार को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि रॉय अब नहीं रहे।

बांग्लादेश की सीमा के नजदीक बसे भाग्यपुर गांव में जैसे ही शंभू की शहादत की खबर पहुंची गांव में मातम का माहौल छा गया।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देब ने सोशल मीडिया के जरिये बहादुर जवान के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया।

देब ने रविवार रात को ट्वीट किया, ‘‘त्रिपुरा अपने सपूत के अदम्य साहस और बलिदान को सलाम करता है। शंभू रॉय जी को छत्तीगढ़ में नक्सलियों से मुकाबला करते हुए शहादत मिली। त्रिपुरा की 37 लाख जनता इस दुख की घड़ी में शंभू रॉय जी के परिवार का पूरी तरह से समर्थन करने के लिए खड़ी है।’’

शंभू के पिता दिलीप रॉय पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का निधन अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘वह छत्तीसगढ़ ड्यूटी पर गया था, हमने सोचा भी नहीं था कि इतना खराब समाचार हमारा इंतजार कर रहा है।’’

रॉय के पड़ोसी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह बहुत मेहनती, हमेशा मुसकुराने वाले और दूसरों की मदद करने वाले थे।

भाग्यपुर गांव के स्वपन पॉल ने कहा, ‘‘सीआरपीएफ में भर्ती होने से पहले वह सामाजिक कार्यों में संलग्न थे। सभी गांववाले उनकी मौत से दुखी हैं।’’

शंभू वर्ष 2015 से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन में थे और बीजापुर इलाके में तैनात थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं