लाइव न्यूज़ :

असम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 23:56 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा किये गए ग्रेनेड हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान मृत्युंजय चेतिया का शनिवार को असम के धेमाजी जिले स्थित उनके गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य सरकार की ओर से धेमाजी के उपायुक्त एन पवार ने गेलुआ गांव के रहने वाले 27 वर्षीय जवान को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने कहा कि उनके निकट परिजन को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी 2017 में बल में शामिल हुए चेतिया के शहीद होने पर शोक जताया।

आतंकवादियों ने बुधवार को मध्य कश्मीर में गांदरबल स्थित दुद्दरहामा इलाके में तौहीद चौक पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक दल पर ग्रेनेड फेंका था, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। तीनों में शामिल चेतिया ने बाद में श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो