लाइव न्यूज़ :

ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: November 17, 2020 12:18 IST

Open in App

मथुरा, 17 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 16वीं बटालियन के जवान विजय सिंह मीणा ने सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी आवास के निकट स्थित कैम्प कार्यालय में संतरी ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

हरप्रसाद मीणा के पुत्र विजय सिंह मीणा (32) राजस्थान के करौली जिले के मूल निवासी थे। पोस्टमार्टम के पश्चचात उनके परिजन शव पैत्रृक गांव ले गए। पुलिस के अनुसार मीणा वर्ष 2013 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में मथुरा में तैनाती के समय से ही वे पत्नी संतोषी, 6 वर्षीय पुत्र गौरव व 2 वर्षीय पुत्री अजीता के साथ किराए पर मकान लेकर रह रहे थे।

एसपी (सिटी) उदय शंकर सिंह ने इस बारे में बताया, कि उन्होंने कोई सुसाइड नोट अथवा इस प्रकार का कोई मैसेज तो नहीं छोड़ा है, किंतु, प्रथमदृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है।

उसकी पत्नी संतोषी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को आनलाइन जुआ खेलने की लत लग गई थी जिसके कारण वह परेशान रहने लगा था। इसी कारण वह पिछले दस महीने से अपनी तनख्वाह भी घर खर्चे के लिए नहीं दे रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह