लाइव न्यूज़ :

चतरा में सीआरपीएफ जवान ने साथी को गोली मारने के बाद आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:31 IST

Open in App

चतरा, आठ जून चतरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने मंगलवार को अपने एक साथी को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली और दोनों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

झारखंड के चतरा जिला मुख्यालय से मात्र 17 किलोमीटर दूर सिमरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई महाविद्यालय स्थित सीआरपीएफ की 190वीं बटालियन के एक कोविड पृथकवास केन्द्र पर मंगलवार दोपहर राजस्थान के रहने वाले एक जवान ने अपनी ही यूनिट के हरियाणा के रहने वाले रसोइये को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली।

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि उक्त केन्द्र पर गोलीबारी की इस घटना में सीआरपीएफ के दोनों जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतक जवानों की पहचान राजस्थान के कल्लू सिंह गुज्जर(35) व हरियाणा के रविन्द्र कुमार (40) के रूप में हुई है। रवीन्द्र कुमार बल का रसोइया था।

प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि गुज्जर ने आत्महत्या करने से रोकने की कोशिश करने पर पहले रवीन्द्र कुमार को गोली मार दी और फिर अपनी ही राइफल से खुद को गोली मार ली।

अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। इससे पूर्व घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा व सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि गुज्जर की पृथकवास अवधि आज समाप्त हुई थी और उसे कल से अपनी ड्यूटी ज्वॉइन करनी थी। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं