लाइव न्यूज़ :

मुंबई में एनआईए कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ की तैनाती

By भाषा | Updated: June 19, 2021 00:43 IST

Open in App

मुंबई, 18 जून उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में उसके कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया।

शर्मा जब मुंबई पुलिस बल में थे तो 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के तौर पर जाने जाते थे। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले पांचवें सेवारत या पूर्व पुलिस अधिकारी हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों को एनआईए के कुंबल्ला हिल कार्यालय के बाहर तैनात किया गया है जहां आरोपी बंद हैं।

उन्होंने कहा कि एनआईए अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को तब स्थानीय पुलिस के अलावा सीआरपीएफ की टीमें भी थीं, जब उन्होंने उपनगर अंधेरी पूर्व के जेबी नगर स्थित शर्मा के घर की तलाशी ली थी।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना है और एनआईए गिरफ्तार लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी सावधानी बरत रही है।

शर्मा और दो अन्य को गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने यहां की एक अदालत से उन्हें 28 जून तक हिरासत में लिया है।

एजेंसी ने अदालत को बताया था कि हिरन की हत्या शर्मा और सह-आरोपी एवं बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाज़े के इशारे पर की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल