लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों के चंगुल से मुक्त होने के बाद अपने घर पहुंचे सीआरपीएफ कमांडो मन्हास

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:27 IST

Open in App

जम्मू 17 अप्रैल छत्तीसगढ़ के जंगल में नक्सलियों के हमले में 22 जवानों के शहीद होने के बाद बंधक बनाए गए सीआरपीएफ कमांडो राकेश्वर मन्हास के लिए पांच दिन तक खुद को जिंदा रखने के लिए धैर्य के सिवा कोई विकल्प नहीं था।

शुक्रवार को अपने घर लौटे 35 वर्षीय कमांडो ने कहा, “मैंने सबसे कठिन परिस्थिति में भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा और धैर्य बरकरार रखा।”

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीन अप्रैल को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर घातक हमला कर दिया था जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे तथा कई अन्य घायल हो गए थे।

इसके बाद नक्सलियों ने मन्हास को बंधक बना लिया था जिसे उन्होंने आठ अप्रैल को मुक्त कर दिया।

शहर के बाहरी इलाके में स्थित बरनी गांव में पहुंचने पर मन्हास के परिजन और ग्रामीणों ने खुशी से उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि शत्रु के चंगुल में फंसने के दौरान उनकी मां की प्रार्थना ने उन्हें जीवित रखा।

मन्हास ने कहा, “मुझे यकीन नहीं था कि मुझे छोड़ा जाएगा। मैं अपने दूसरे जीवन का श्रेय अपनी मां को देता हूं। उनकी दुआओं ने मुझे नया जीवन दिया क्योंकि अब तक नक्सलियों के चंगुल से कोई जिंदा बचकर नहीं आया है।”

उनकी मां कुंती देवी ने कहा, “मैंने अपने बेटे की मुक्ति के लिए माता वैष्णो देवी से प्रार्थना की थी। मेरी प्रार्थना सुनी गई और वह सुरक्षित मेरे पास लौट आया। माता की कृपा है कि आज वह जिंदा है।”

मन्हास के घर लौटने पर उनके परिवार ने राहत की सांस ली।

उनकी बेटी राघवी ने अपने पिता को गले लगा लिया। उनकी पत्नी मुन्नी ने कहा कि उनके जीवन का बुरा दौर गुजर गया है।

मन्हास को उम्मीद है कि वह जल्दी ही ड्यूटी पर पुनः लौटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो