लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में दूसरा आतंकी हमला, CRPF पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों ने की फायरिंग, 3 जवान शहीद

By सुमित राय | Updated: May 4, 2020 19:50 IST

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले को अंजाम दिया और सीआरपीएफ की एक पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के काजियाबाद इलाके में सीआरपीएफ के एक वाहन को नुकसान पहुंचाया। हमले में 7 जवान घायल भी हुए हैं, जबकि सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में क्रालगुंद क्षेत्र के वंगाम-कजियाबाद में हमलावरों ने सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी पर गोलियां चलाईं। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है तथा हमलावरों को ढूढ़ने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी वहां भेजे गए हैं।

कर्नल और मेजर समेत 5 जवान शहीद

बता दें कि कश्मीर के हंदवाड़ा में ही शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। शहीद होने वालों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हैदर को मार गिराया।

खुफिया सूचना के आधार पर कि आतंकवादी कुपवाड़ा जिले के चंजी मोहल्ला, हंदवाड़ा में एक घर में लोगों को बंधक बना रहे हैं, सेना और जेके पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सेना के पांच और जेके पुलिस के एक जवान ने फंसे लोगों को निकालने के लिए उस घर में प्रवेश किया। सेना और पुलिस की टीम ने सफलतापूर्वक लोगों को निकाल लिया। हालांकि इस दौरान टीम को आतंकवादियों ने निशाना बनाया।

टॅग्स :सीआरपीएफजम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं