लाइव न्यूज़ :

कुछ बाजारों में भीड़ से सभी बाजारों को निशाना नहीं बनाना चाहिए : दिल्ली के कारोबारी संगठन

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून दिल्ली के कारोबारी संगठनों ने रविवार को कहा कि कुछ बाजारों में भीड़भाड़ के लिए सभी बाजारों को निशाना नहीं बनाना चाहिए और कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

कारोबारी संगठनों ने भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन भुगतान, दिल्ली मेट्रो के और ज्यादा द्वार खोलने, थोक और खुदरा बाजारों के लिए अलग-अलग समय समेत कई सुझाव दिए हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न बाजारों में कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का शुक्रवार को संज्ञान लिया और कहा कि इस तरह नियमों के उल्लंघन से कोरोना वायरस की तीसरी लहर को बढ़ावा मिलेगा, जिसकी बिल्कुल भी अनुमति नहीं दी जा सकती।

चैबंर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के सचिव विष्णु भार्गव ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने के संबंध में उच्च न्यायालय की टिप्पणी को कारोबारियों ने गंभीरता से लिया है।’’ भार्गव सीटीआई द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित महापंचायत के दौरान बोल रहे थे। इसमें विभिन्न कारोबारी संगठनों ने हिस्सा लिया। सीटीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली में 950 बाजारों में से मुश्किल से 50 में भीड़भाड़ दिख रही है। मार्केट एसोसिएशन बाजार में भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी।’’

कश्मीरी गेट मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय नारंग ने बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डिजिटल भुगतान और ग्राहकों तक सामान पहुंचाने का सुझाव दिया। बहरहाल, नयी दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव और चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने फेरीवालों द्वारा बाजारों में अतिक्रमण की शिकायत की और प्रशासन और पुलिस से समस्या से निपटने की मांग की।

खान मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने कहा, ‘‘अगर कुछ बाजारों में भीड़ है, तो सभी बाजारों को निशाना नहीं बनाना चाहिए और प्रशासन को ऐसी जगहों पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर