लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस चौकी में आग लगायी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:47 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 31 दिसम्बर आगरा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत को लेकर नाराज कुछ लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच बृहस्पतिवार को झड़प हो गई। इस दौरान कथित तौर पर इन लोगों ने एक पुलिस चौकी और कुछ वाहनों को आग लगा दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुलिस महानिरीक्षक (आगरा रेंज) ए. सतीश गणेश ने बताया कि एक युवक को बृहस्पतिवार सुबह जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के पलट जाने से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।

अधिकारियों के अनुसार यह घटना ताजगंज पुलिस क्षेत्र में हुई और तोरा पुलिस चौकी को आग लगायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गणेश ने कहा, ‘‘कुछ शरारती तत्वों ने चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी और चौकी और उसके बाहर खड़े कुछ वाहनों में आगजनी की। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था में व्यवधान डालने का प्रयास किया जिसके बाद वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

आईजी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बहाल कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल व्यक्तियों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

इससे पहले सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आये थे जिसमें पुलिसकर्मियों और एक भीड़ को एकदूसरे पर कथित तौर पर पथराव करते दिखाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर