लाइव न्यूज़ :

शादी में एक हजार लोगों की भीड़, विवाह स्थल संचालक और वर-वधु पक्ष पर साढ़े नौ लाख रुपए का जुर्माना

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:18 IST

Open in App

रायपुर, पांच जुलाई छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक विवाह समारोह में एक हजार से अधिक मेहमानों के एकत्र होने पर जिला प्रशासन ने विवाह स्थल को सील कर दिया है तथा कुल नौ लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।

सरगुजा जिले के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाकर कोरोना वायरस संबंधी नियमों का उल्लघंन पर जिलाधिकारी संजीव कुमार झा के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने विवाह स्थल (मेरिज हॉल) को सील कर दिया है तथा विवाह स्थल संचालक और वर-वधु पक्ष पर कुल नौ लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।

अंबिकापुर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रदीप साहू ने बताया कि इस महीने की दो तारीख को शहर के चैरसिया मैरिज गार्डन में एक शादी हुई थी। जिला प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शादी में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।

साहू ने बताया कि जब रविवार को इसकी जांच की गई, तब पता चला कि करीब एक हजार लोगों को एकत्रित कर कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। उन्होंने बताया कि जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई है। इस वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण चैरसिया मैरिज गार्डन के संचालक विरेन्द्र चैरसिया के खिलाफ चार लाख 75 हजार रुपए तथा विवाह कराने वाले वर के पिता सरोज साहू पर दो लाख 37 हजार रुपए और वधु के पिता प्रकाश साहू पर दो लाख 37 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अर्थदण्ड का भुगतान नगर निगम कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिला प्रशासन कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठा रहा है। नियमों को ताक पर रख कर वैवाहिक कार्यक्रम में अनुमति से अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने पर विवाह स्थल के संचालक और वर-वधु पक्ष पर कार्रवाई की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू