लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में लॉकडाउन में ढील देते ही शराब की दुकानों पर भीड़

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:06 IST

Open in App

चेन्नई, 14 जून कोविड-19 महामारी के चलते तमिलनाडु में 10 मई से लागू सख्त लॉकडाउन में राज्य सरकार के छूट देने के बाद सोमवार को चाय दुकान, सैलून और शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई।

सरकार संचालित तमिलनाडु राज्य विपणन निगम लिमिटेड (टीएएसएमएसी) की दुकानों पर ज्यादातर स्थानों पर लोगों की लंबी कतारें नजर आईं। राज्य के कुछ जिलों में शराब का सेवन करने वाले लोगों ने शराब की दुकानें फिर से खोले जाने पर नारियल फोड़ कर इसका स्वागत किया।

राज्य के पश्चिमी हिस्से के सात जिलों और कावेरी डेल्टा क्षेत्र के चार जिलों को छोड़ अन्य जिलों में आज सुबह शराब की फिर से बिक्री शुरू हो गई। इन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण की दर के मद्देनजर लॉकडाउन के सख्त नियमों में छूट नहीं दी गई है। नयी छूट शेष 27 जिलों में दी गई है, जिनमें चेन्नई भी शामिल है।

कुछ स्थानों पर ग्राहकों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने के लिए इन दुकानों पर पुलिसकर्मी भी तैनात किये गये थे। शराब की दुकानें फिर से खोले जाने से पहले, टीएएसएमएसी ने इसके प्रबंधकों को रविवार को एक परिपत्र भेजा था। इसमें उनसे भीड़ से सामाजिक दूरी के नियमों का सख्त अनुपालन कराने, मास्क पहनने, दुकानें पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया था।

सैलून, ब्यूटी पार्लर और स्पा को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

वही, चाय या कॉफी पीना पसंद करने वाले लोगों को इसे दुकानों से पार्सल के जरिए घर ले जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इस छूट से भी इन दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान है।

एस सतीश नाम के एक दुकानदार ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि सरकार ने चाय दुकानों को खोलने और दुकान से पार्सल ले जाने की अनुमति दी है। ’’

इस बीच, पीएमके संस्थापक डॉ एस रामदॉस ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए शराब की सभी दुकानों को बंद करने की राज्य सरकार से अपील की है।

उनकी पार्टी राज्य में अन्नाद्रमुक की सहयोगी है।

रामदॉस ने ट्विटर पर कहा कि सरकार को शराब के बुरे प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए पूर्ण शराबबंदी लागू करनी चाहिए।

अन्नाद्रमुक और भाजपा, दोनों ही पार्टियां शराब की बिक्री का विरोध कर रही हैं और उन्होंने राज्य की द्रमुक सरकार पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कदम संक्रमण को फैला सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा