लाइव न्यूज़ :

पीएम-केयर्स में करोड़ों रुपये दान किए गए, वह धन कहां गया : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:17 IST

Open in App

कोलकाता, 24 सितंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि पीएम केयर्स फंड के तहत मिले धन के मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र का यह कहना निंदनीय है कि संबंधित ट्रस्ट कोई सरकारी कोष नहीं है।

बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने यह कह कर ‘‘हम सबको भ्रमित कर दिया है’’ कि पीएम केयर्स फंड सरकारी कोष नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री राहत कोष का नियमित तौर पर ऑडिट होता है। पीएम-केयर्स फंड कोविड-19 के लिए बनाया गया था, लेकिन कल उन्होंने (केंद्र) अदालत को बताया कि यह सरकारी फंड नहीं है। सरकारी कर्मियों ने उसमें धन दान किया है, सीएसआर के जरिए धन दान किया गया है, लाखों-करोड़ों रुपये दान किए गए हैं। वह धन कहां है?’’

केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि पीएम-केयर्स फंड कोई सरकारी कोष नहीं है और संविधान तथा सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत इसके दर्जे के संबंध में किसी तीसरे पक्ष को सूचना नहीं दी जा सकती।

बनर्जी ने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में पेगासस मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?