लाइव न्यूज़ :

केंद्र के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण देश में करोड़ों लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए: श्रीनेत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 जुलाई कांग्रेस ने केंद्र पर खराब आर्थिक प्रबंधन का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि वह कीमतों में बढ़ोतरी को काबू करने में विफल रहा है और इसके परिणामस्वरूप देश में गरीबी बढ़ रही है।

ईंधन की कीमतों में बड़ी कटौती, आयात शुल्क की समीक्षा करने और जीएसटी को विवेकपूर्ण बनाने की मांग करते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह महंगाई का मुद्दा संसद में उठाएगी।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 और आर्थिक कुप्रबंधन के कारण करोड़ों लोगों के रोजगार छिन गए, कमाई घट गई और लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए ।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के हाथों में पैसा देने के बजाए यह असंवेदनशील सरकार तो उन्हें मूलभूत चीजों के लिए अधिक पैसा देने को मजबूर कर रही है।’’ श्रीनेत ने दावा किया कि 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं और लोगों को अपनी भविष्य निधि से करीब 1.25 लाख करोड़ रूपये निकालने को मजबूर होना पड़ा है।

श्रीनेता ने कहा कि केवल पेट्रोल, डीजल और एलपीजी ही नहीं बल्कि तेल, दाल, चाय, कॉफी, शैंपू और साबुन जैसी मूलभूत जरूरत की चीजों के दाम भी एकाएक बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी पर भार बढ़ा रही उच्च महंगाई दर का मुद्दा संसद के आगामी सत्र में उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल