लाइव न्यूज़ :

लॉटरी बेचकर भरता था परिवार का पेट, नहीं बिकने से हो गया था परेशान, खुद ही स्क्रैच किया और रातोंरात करोड़पति बन गया यह शख्स

By अमित कुमार | Updated: January 22, 2021 16:53 IST

कई बार इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि किसी की लॉटरी लगी और वो करोड़पति बन गया। एक ऐसा ही ताजा मामला केरल से सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में रहने वाले एक शख्स ने 12 करोड़ रुपये लॉटरी में जीत लिए हैं।यह शख्स लॉटरी बेचने का काम करता था और लॉटरी नहीं बिकने से मायूस था। लेकिन जो टिकट नहीं बिकी उसी में से एक पर 12 करोड़ रूपये की लॉटरी लग गई।

कब किस पर लक्ष्मी जी मेहरबान हो जाये कहा नही जा सकता। कभी-कभी परिस्थितियां अपने आप ऐसी बन जाती है कि बैठे-बिठाए कोई भी करोड़पति बन जाता है। ऐसा ही कुछ लॉटरी बेचने वाले एक दुकानदार के साथ हुआ। लॉटरी जीतने के लिए किस्मत का अच्छा होना काफी मायने रखता है। शराफुद्दीन नामक शख्स कोल्लम में लॉटरी बेचने का काम किया करते हैं। 

शराफुद्दीन पिछले कई सालों से साउदी अरब में थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद वह अपने घर आ गए थे। घर आने के बाद परिवार का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने लॉटरी बेचना शुरू कर दिया। लेकिन उनकी कुछ टिकटों की बिक्री नहीं हो पाई थी। जिस कारण वह परेशान थे। टिकट अनसोल्ड रहने से उन्हें नुकसान हो रहा था, लेकिन तभी उन्हें पता चला कि उनकी नहीं बिकी हुई टिकट को बंपर इनाम मिला है।  

शराफुद्दीन के एक टिकट नंबर पर 12 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। क्रिसमस-न्यू ईयर में केरल सरकार द्वारा शुरू की गई बम्पर लॉटरी ने उन्हें मालामाल बना दिया। लॉटरी जीतने के बाद शराफुद्दीन ने कहा कि मैं अब अपना एक घर बनाना चाहता हूं। पहले अपना पूरा कर्ज चुकाउंगा और फिर कोई काम शुरू करूंगा। शराफुद्दीन के परिवार वाले भी लॉटरी जीतने की खबर सुनने के बाद बेहद खुश हैं। 

टॅग्स :केरलभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं